फ़ैक्ट चेक : पुरानी वीडियो को पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर शेयर किया गया

women-forced-poll-vote-election-rigging-false-claim-west-bengal-elections-2021
पोलिंग बूथ की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की है जिसमें हाथ पकड़कर ममता बनर्जी को वोट दिलवाया जा रहा है।  कई यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा “बंगाल में इस तरह वोटिंग हुई। इस वीडियो को अधिक से अधिक फैलाइए मित्रों”

पत्रकारिता से राजनीति में आई भाजपा की केया घोष (@keyakahe) ने 8 अप्रैल 2021 को यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा “मुझे यह वीडियो व्हाट्सप्प से मिला है। इस तरह टीएमसी ने धांधली की है।” (आर्काइव लिंक)


केया घोष की वीडियो को शेयर करते हुए खुद को बंगाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बताने वाले दिग्विजय सिंह(@DigvijayBJYM) ने अमिताभ बच्चन, योगेंद्र यादव व महुआ मोईत्रा को टैग करते हुए लिखा “लोकतंत्र के इस रूप पर कुछ भी कहना है ?” (आर्काइव लिंक)

भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग, भारतीय जनता युवा मोर्चा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिग्विजय सिंह की प्रोफ़ाइल लिस्टेड है। (आर्काइव लिंक)


एक यूजर निखिल रस्तोगी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “बंगाल में इस तरह वोटिंग हुई।

इस वीडियो को अधिक से अधिक फैलाइए मित्रों फिर हमसे ना कहना की  bjp कैसे हार गयी वह औरत हाथ पकड़कर बटन दबा रही है मोमता को” (आर्काइव लिंक)


इसी तरह कई और यूजर जगमोहन कौशल, किरोड़ी लाल मीना, फूलाराम पुरोहित ने भी इस वीडियो को बंगाल चुनाव स जोड़कर शेयर किया 


फ़ैक्ट चेक  


जब हमने इस वीडियो के एक हिस्से को रीवर्स इमेज सर्च किया तो पाया कि एक यूजर ने इस वीडियो को 15 मई  2019 को बंगाल में लोकसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया था। (आर्काइव लिंक)


कुछ कीवर्ड और 10 से 20 मई 2019 के डेट फ़िल्टर की मदद से हमने जब गूगल सर्च इंजन में इस वीडियो से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की तो हमें NewsCentral24x7 का 16 मई 2019 को इसी वीडियो से संबंधित एक आर्टिकल प्रकाशित मिला (आर्काइव लिंक)

इस आर्टिकल में वरिष्ट पत्रकार व हिंदुस्तान टाइम्स के राजनीतिक संपादक विनोद शर्मा और लेखिका रीता बनर्जी द्वारा ट्वीट किए गए इसी वीडियो का जिक्र है, जिसमें 15 मई  2019 को उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए इसपर तंज कसा था व सवाल भी उठाया था। 


अतः इस पड़ताल में हमने पाया कि शेयर की जा रही वीडियो पुरानी है और इसका पश्चिम बंगाल 2021 विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है, वीडियो के साथ शेयर की गई जानकारी भ्रामक है।